बाराबंकी: दो दिन से नहीं लग रहा कोरोना का टीका, लोगों में आक्रोश
बाराबंकी, अमृत विचार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन बीते दो दिनों से बंद चल रहा है। यहां आने वाले लोगों को वापस लौटाया जा रहा। वैक्सीनेशन न होने से लोगों में आक्रोश है। विकास खंड निदूरा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड्डूपुर में बीते दो दिनों से वेक्सीनेशन की सुविधा बंद चल रही है। …
बाराबंकी, अमृत विचार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन बीते दो दिनों से बंद चल रहा है। यहां आने वाले लोगों को वापस लौटाया जा रहा। वैक्सीनेशन न होने से लोगों में आक्रोश है।
विकास खंड निदूरा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड्डूपुर में बीते दो दिनों से वेक्सीनेशन की सुविधा बंद चल रही है। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन के लिए पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने कोरोना वैक्सीन लगाने के बजाय उन्हें वापस लौटा दिया।
लोगों ने बताया कि बीते दो दिनों से अस्पताल वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। वैक्सीन न होने की बात आज बताई जा रही है। घुंघटेर सीएचसी अधीक्षक डाक्टर आर पी वर्मा ने बताया कि बड्डूपुर पीएचसी पर बीते दिनों से वैक्सीन के लिए बहुत कम संख्या में लोग आ रहे थे। जिसके चलते अधिकारियों ने यहां पर टीकाकरण बंद करा दिया गया। सीएचसी घुंघटेर, हेल्थ वेलने सेंटर बजगहनी व हिदायतपुर सिपाह में टीकाकरण किया जा रहा है।
