महराजगंज: अष्टधातु की मूर्ति के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो चोर बेशकीमती अष्टधातु की भगवान बुद्ध की प्रतिमा नेपाल ले जा कर बेचने के फिराक में थे। पुलिस ने शिकारपुर के पास से दोनो को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लगभग 6,500 किलोग्राम अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई है …

अमृत विचार, महराजगंज। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो चोर बेशकीमती अष्टधातु की भगवान बुद्ध की प्रतिमा नेपाल ले जा कर बेचने के फिराक में थे। पुलिस ने शिकारपुर के पास से दोनो को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लगभग 6,500 किलोग्राम अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई है और इस मूर्ति की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है।

अष्टधातु की मूर्ति बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25000 का इनाम भी दिया है। पुलिस द्वारा पकडे गए दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं। यह दोनो कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर के पास भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति को चुराकर उसे बेचने की बात कर रहे थे। इसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

इनकी तलाशी ली गयी तो इनके पास से अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई, मूर्ति का वजन करीब साढ़े छह किलो बताया गया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की बताई जा रही है । पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक ने बताया है कि इन शातिर चोरों की अपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है। वहीं एसपी ने मूर्ति बरामद करने वाली टीम को 25 हज़ार का इनाम दिया है।

संबंधित समाचार