GNCTD विधेयक पर बोले सिसोदिया- मोदी के विकल्प के रूप में उभरे केजरीवाल इसलिए केंद्र परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को जीएनसीटीडी विधेयक पर केंद्र की निन्दा की और आरोप लगाया कि वह असुरक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार आगे की कार्रवाई के लिए मुद्दे …

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को जीएनसीटीडी विधेयक पर केंद्र की निन्दा की और आरोप लगाया कि वह असुरक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार आगे की कार्रवाई के लिए मुद्दे पर कानूनी राय ले रही है।

सिसोदिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”हर जगह शासन के दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है। केंद्र की भाजपा सरकार असुरक्षित महसूस कर रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। इसलिए निर्वाचित सरकार को कमतर करने के लिए यह विधेयक लाया गया है।”

उन्होंने कहा, ”आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय के लिए हम कानूनी राय ले रहे हैं।” राज्यसभा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक को विपक्ष के विरोध और बहिर्गमन के बीच पारित कर दिया। लोकसभा ने इसे 22 मार्च को पारित किया था। यह विधेयक निर्वाचित दिल्ली सरकार की तुलना में उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां प्रदान करता है और स्पष्ट करता है कि दिल्ली में ”सरकार” का मतलब ”उपराज्यपाल” हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका