अमरोहा : पिता-पुत्रों ने किसान को पीट-पीटकर मार डाला
अमरोहा/रहरा/अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटों ने मिलकर खेत से लौटते समय किसान को लाठी डडों से पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई …
अमरोहा/रहरा/अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटों ने मिलकर खेत से लौटते समय किसान को लाठी डडों से पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ समेत आला अफसरों ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव खेलिया खालसा निवासी रामरतन पुत्र छन्नू 47 साल गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने खेत से चारा लेकर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपियों का करीब आठ माह से कोई पुराना विवाद चला आ रहा है, हालांकि उस मामले में पुलिस दोनों ओर से शांतिभंग में चालान कर चुकी थी, लेकिन आरोपियों के मन में क्या छुपा था। यह किसी को पता नहीं था।
आरोपियों ने रामरतन को रास्ते में घेर लिया और लाठीडंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट गांव से करीब एक किलोमीटर जंगल में हुई। घायल रामरतन ने किसी तरह जान बचकर गांव की तरफ दौड़ कर परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने आनन-फानन में थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंच गई। परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने रामरतन को जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन रामरतन ने रास्ते में दाम तोड़ दिया।
मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर सुबह नेमचंद पुत्र नेतराम, ओमकार व वलेश पुत्र नेमचंद के खिलाफ मुकदमा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन बाद में घायल रामरतन ने दम तोड़ दिया। जिस पर मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
