लखनऊ: दर्शक रखेंगे चार शावकों के नाम, इस तरह से ऑनलाइन भेज सकते हैं सुझाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में रेस्क्यू कर लाये गये बाघ के चार शावकों का अब नामकरण किया जायेगा। इन शावकों के क्या नाम रखे जायेंगे इसके लिए दर्शकों से  प्राणि उद्यान प्रशासन ने ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। सुझाव मिलने के बाद इन चारो शावकों का नाम तय किये …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में रेस्क्यू कर लाये गये बाघ के चार शावकों का अब नामकरण किया जायेगा। इन शावकों के क्या नाम रखे जायेंगे इसके लिए दर्शकों से  प्राणि उद्यान प्रशासन ने ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं।

सुझाव मिलने के बाद इन चारो शावकों का नाम तय किये जायेगा। वहीं दूसरे दिन भी चारो शावकों को एक साथ ही डॉक्टरों की  निगरानी में रखा गया। प्राणि उद्यान के निदेशक आरके सिंह व उप निदेशक डॉ उत्कर्ष शुक्ला ने शावकों की स्थिति के बारे में भी जाना। चारो शावकों को 72 घंटे तक दर्शकों से से दूर रखा गया है। जहां पर इन शावकों को  रखा गया है वहां अभी कोई दर्शक नहीं जा सकता है।

निदेशक ने बताया कि शावकों को मेडिकल परीक्षण किए जाने के बाद बेहतर स्थिति पाये जाने पर ही दर्शकों को देखने की इजाजत दी जायेगी। जू प्रशासन ने दर्शकों से मेल द्वारा शावकों के नाम रखे जाने के लिए सुझाव मांगे हैं। दर्शक नामों के सुझाव [email protected] पर भेज सकते हैं।

बता दें कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में गुरुवार सुबह सात बजे पीलीभीत टाइगर रिजर्व से बाघिन के चार शावक लाए गए थे। जो अब दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेंगे।

मां से बिछड़े शावक अभी दिख रहे डरे सहमें
निदेशक आरके सिंह ने बताया कि पिछले 13  दिनों से ये चारो शावक अपनी मां से दूर हैं, ऐसे में उम्र के हिसाब से जो हरकत होनी चाहिए ऐसा कुछ नहीं दिखा है। उन्होंने बताया कि शावकों में एक डर सा माहौल देखने को मिल रहा है। निदेशक ने बताया शावकों की हर गतिविधि की निगरानी सीसी टीवी कैमरे से की जा रही है। साथ ही कर्मचारियों को भी साफ साफाई रखने का निर्देश दिया गया है।

बराबर ले रहे भोजन
अधिकारियों ने बताया कि चारो शावक जब गुरूवार को प्राणि उद्यान लाये गये थे तो उन्हें खाने में मीट दिया गया था, तो सभी ने खाया भी था, वहीं शुक्रवार की सुबह भी भोजन में ताजा मीट दिया तो भी आसानी से खा लिया, ऐसे में चारो शावक स्वास्थ्य हैं ये कहा जा सकता है।

अब हो जायेंगे 14 बाघ
प्राणि उद्यान में चारों शावकों को मिलाकर 14 बाघ हो गए हैं। इससे पहले यहां 10 बाघ थे, जिसमें से चार नर और छह मादा थे। पीलीभीत से लाए गए चारों शावक रॉयल बंगाल टाइगर हैं। इससे पहले जू में सात रॉयल बंगाल टाइगर मौजूद थे।

चारो शावकों को चिकित्सकों और कीपरों की निगरानी में प्राणि उद्यान के चिकित्सालय में रखा गया है। लाए गए शावकों में दो नर और दो मादा हैं। तीन दिन तक शावकों के पास कोई नहीं जाएगा। दूर से ही हम उनके बर्ताव पर ध्यान देंगे।- आरके सिंह निदेशक लखनऊ प्राणि उद्यान

संबंधित समाचार