कृति सेनन की ग्लैमरस तस्वीर देख अमिताभ बच्चन हुए दिवाने, किया ऐसा कमेंट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी फिल्मों के साथ-साथ ही अपने बोल्ड और खूबसूरत अंदाज से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में कृति ने सोशल मीडिया पर एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस उनके दिवाने हुए जा रहे हैं। कृति सेनन की ये फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी फिल्मों के साथ-साथ ही अपने बोल्ड और खूबसूरत अंदाज से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में कृति ने सोशल मीडिया पर एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस उनके दिवाने हुए जा रहे हैं। कृति सेनन की ये फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि उनकी तस्वीरों पर किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बेहद खास कमेंट किया है।
इंस्टाग्राम पर कृति सेनन की शेयर की गई इस तस्वीर में उन्होंने एक डीप नेक प्रिंटिड ड्रेस पहनी है और बड़ा ही खूबसूरत पोज दिया है। साथ ही तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सालसा एनीवन। तस्वीर में कृति का अंदाज काफी शानदार लग रहा है, जो फैंस को पसंद भी आ रही है।
अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ‘Wow’। बिग बी का ये कमेंट अब तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बी के कमेंट पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है।
