बरेली: सूफियाना शाम में झूमे लोग, दिग्गज हुए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली क्लब में शनिवार की शाम जी एंटरटेनमेंट के साउथ एशिया बिजनेस हेड और बीसीसीआई के पूर्व सीईओ राहुल जौहरी व उनकी पत्नी सीमा जौहरी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मशहूर शायर वसीम बरेलवी ने भी शिरकत की। राहुल जौहरी ने शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस मौके …

बरेली, अमृत विचार। बरेली क्लब में शनिवार की शाम जी एंटरटेनमेंट के साउथ एशिया बिजनेस हेड और बीसीसीआई के पूर्व सीईओ राहुल जौहरी व उनकी पत्नी सीमा जौहरी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मशहूर शायर वसीम बरेलवी ने भी शिरकत की। राहुल जौहरी ने शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन और डॉ. दिनेश जौहरी को ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सूफियाना शाम में दिल्ली की निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से आए कव्वालों ने छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाय के… जैसे लोकगीतों पर सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मोहे अपने ही रंग में रंग दे… जैसे बेहतरीन नगमों पर लोग थिरकते नजर आए। होली मिलन समारोह में शहर की सभी नामचीन हस्तियों ने एक-दूसरे पर फूल बरसा कर होली खेली। प्रेम और स्नेह के साथ गले मिले।

शानदार शाम के मौके पर पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, पूर्व मेयर आईएस तोमर, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, देवेंद्र जोशी, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, कर्नल अभय स्वरूप, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, शरद मिश्रा, अनिल कुमार, आशीष जौहरी, विपुल लाला, चमन सक्सेना, शालिनी जौहरी, शशि सक्सेना, सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा, अनुपम चमन सहित कई हस्तियों ने शिरकत की।

संबंधित समाचार