कृति सेनन ने साझा किया मुंबई से ईटानगर तक का सफर, यहां देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में अपनी अगली फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग कर रही हैं। कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर मुंबई से ईटानगर तक के अपने सफर का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में फ्लाइट में सोने तक से ईटानगर में पहुंचकर गाड़ी में सवारी करने तक की झलक है। कृति सेनन …

मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में अपनी अगली फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग कर रही हैं। कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर मुंबई से ईटानगर तक के अपने सफर का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में फ्लाइट में सोने तक से ईटानगर में पहुंचकर गाड़ी में सवारी करने तक की झलक है। कृति सेनन ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, हैशटैगअरुणाचलट्रैवलसीरीज एपिसोड 1 : मुंबई टू ईटानगर।

कृति इंस्टाग्राम पर नियमित अपने पोस्ट और स्टोरीज के माध्यम से अपने शूटिंग शेड्यूल के बारे में फैंस को अपडेट देती रहती हैं। फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। भेड़िया अमर कौशिक द्वारा निर्देशित है, जिसमें दीपक डोबरियाल भी हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 में रिलीज होगी।

इसके अलावा, कृति मिमि में भी नजर आने वाली हैं, जो कि सरोगेसी पर आधारित है। वह फिल्म बच्चन पांडे का भी हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार हैं। इन सबके साथ ही कृति गनपथ में टाइगर श्रॉफ, हम दो हमारे दो में राजकुमार राव और आदिपुरूष में प्रभास और सैफ अली खान के साथ नजर आने वाली हैं।

संबंधित समाचार