अल्मोड़ा: जल मिशन योजना के कार्यों में लापरवाही, ग्रामीणों में आक्रोश
अल्मोड़ा, अमृत विचार। लमगड़ा विकास खंड के कई गांवों में जल मिशन योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि योजना के तहत लोगों को पेयजल कनेक्शन तो उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन लाइनों को बेतरतीब बिछाने के चलतो लोगों को पर्याप्त रूप से …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। लमगड़ा विकास खंड के कई गांवों में जल मिशन योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि योजना के तहत लोगों को पेयजल कनेक्शन तो उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन लाइनों को बेतरतीब बिछाने के चलतो लोगों को पर्याप्त रूप से पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है।
विकास खंड कल्टानी के दिलीप सिंह बिष्ट ने विभाग के अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि कार्यदायी संस्था द्वारा लाइनों को बेतरतीब तरीके से बिछाया जा रहा है। जिस कारण कई स्थानों पर लाइनों में लीकेज की समस्या पैदा हो रही है और पर्याप्त पानी गांवों तक नहीं पहुंच पा रहा है। बिष्ट ने अधिकारियों से मांग की है कि कार्यदायी संस्था के कार्यों की जांच की जाए और लाइनों को बिछाने में गुणवत्ता लाई जाए।
