लखीमपुर खीरी: होली पर पिकनिक मनाने गए छह दोस्त नहर में गिरे, एक लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। रंग खेलने के बाद पिकनिक मनाने गए शहर के छह दोस्त नहर में डूब गए जिसमे पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक लापता है। लापता युवक शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर दिनेश दुआ का 22 वर्षीय बेटा प्रखर दुआ है। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। सोमवार को …

लखीमपुर खीरी। रंग खेलने के बाद पिकनिक मनाने गए शहर के छह दोस्त नहर में डूब गए जिसमे पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक लापता है। लापता युवक शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर दिनेश दुआ का 22 वर्षीय बेटा प्रखर दुआ है।

घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। सोमवार को होली खेलने के बाद शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी छह दोस्त प्रखर दुआ, श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश खीरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाली रवहीं नहर पर पिकनिक मनाने गए थे। पुलिस के मुताबिक सेल्फी लेने के दौरान यह छह दोस्त नहर में गिर गए जिसमें से गोताखोरों की मदद से श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रखर अभी भी लापता है।

हादसे की खबर सुन भारी फोर्स सहित सदर विधायक योगेश वर्मा भी पहुंच गए। खीरी थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि प्रखर की तलाश के लिए गोताखोरों को लगया गया है। घटना स्थल से दो बियर की बोतल और चप्पल मिली हैं।

संबंधित समाचार