बाराबंकी: अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में होली की मौज मस्ती में अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई, जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदोसराय कोतवाली …

बाराबंकी, अमृत विचार। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में होली की मौज मस्ती में अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई, जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के पास कोटवाधाम निवासी सुनील यादव अपनी कार से होली खेलने बदोसराय की तरफ जा रहा था तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे रामप्रसाद(35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनील यादव(30), लक्की तिवारी(22), रिंकू माली(35) घायल हो गए।

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केद सिरौली गौसपुर में भर्ती करवाया गया, जहां से रिंकू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि मृतक टिकैतनगर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। बाकी सभी घायल कोटवाधाम के हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार