बाराबंकी: बाइक और बोलेरो की टक्कर में युवक की मौत
कोठी/बाराबंकी, अमृत विचार। कोठी थाना क्षेत्र के गुलामाबाद के पास बाइक और बोलेरो की भिड़ंत होने के कारण बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोठी थाना क्षेत्र के गुलामाबाद के पास बाइक …
कोठी/बाराबंकी, अमृत विचार। कोठी थाना क्षेत्र के गुलामाबाद के पास बाइक और बोलेरो की भिड़ंत होने के कारण बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोठी थाना क्षेत्र के गुलामाबाद के पास बाइक और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर में खुसेहटी थाना क्षेत्र के असंद्रा के रहने वाले बाइक सवार लवलेश पाल मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची कोठी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ने बोलेरो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
