महराजगंज: नाले में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
महराजगंज, अमृत विचार। जनपद अंतर्गत कोल्हुई थानाक्षेत्र के इलाहाबास के मछलिया घाट पर मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे नहाने गये तीन युवक पवह नाले में डूब गए, जिससे दो की मौत हो गई और एक युवक को बचा लिया गया। दो घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद अन्य दोनों युवकों को भी निकाल …
महराजगंज, अमृत विचार। जनपद अंतर्गत कोल्हुई थानाक्षेत्र के इलाहाबास के मछलिया घाट पर मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे नहाने गये तीन युवक पवह नाले में डूब गए, जिससे दो की मौत हो गई और एक युवक को बचा लिया गया। दो घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद अन्य दोनों युवकों को भी निकाल लिया गया, बाहर निकाल कर देखा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक पवह नाला के मछलिया घाट पर इलाहाबास गांव निवासी हमीदुल्लाह(19), आलम (20) व शाहिद रजा (14) मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे नहाने गए। इस दौरान तीनों नाले के गहरे पानी में चले गए और तीनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शाहिदराजा को तो किसी तरह बचा लिया, परंतु हमीदुल्लाह व आलम उस गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इस दौरान सीओ सुनील दत्त दुबे, एसओ राम सहाय चौहान व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। जहां दो घंटे का रेस्क्यू आपरेशन चलाने के बाद गोताखोर के माध्यम से हमीदुल्लाह व आलम को नाले से बाहर निकाला गया,और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसओ राम सहाय चौहान ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया गया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पंचनामा तैयार कर दोनों का शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
