रुद्रपुर: दो दिन से लापता महिला का शव पड़ोसी के बंद घर में फंदे से लटका मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बंद घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। महिला का शव सड़ी-गली हालत में पड़ोस के घर में पाया गया। दो दिन से घर से महिला लापता हो गई थी। परिजन महिला को ढूंढ रहे थे। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बंद घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। महिला का शव सड़ी-गली हालत में पड़ोस के घर में पाया गया। दो दिन से घर से महिला लापता हो गई थी। परिजन महिला को ढूंढ रहे थे। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव को बाहर निकाला।महिला के रिश्तेदारों ने हत्या का शक जताया है।

जानकारी के अनुसार तारक हलदार अपनी पत्नी पुतुल हलदार और दो बच्चों के साथ ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में वार्ड नंबर 3 में रह रहा था और वह मंदिर के पास पूजा-पाठ की सामग्री की दुकान चलाता है। तारक ने बताया कि होली के दिन वह दुकान पर था। तो उसके पीछे उसकी पत्नी ने होली बाहर नहीं खेलने को लेकर दोनों बच्चों को डांटा और उसके बाद घर से चली गई। शाम को जब वह घर वापस आया तो उसकी मां ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह से घर नहीं आई है। जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार को उसके पड़ोसी चित्तो महादेव का लड़का अपने बंद पड़े घर में आया तो उसे घर से बदबू आ रही थी। जिसके बाद उसने दोमंजिले पर जाकर देखा तो उसके काॅरिडोर में खून पड़ा हुआ था और उस मंजिल के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एक महिला का शव सड़ी गली हालत में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान तारक की पत्नी के रूप में हुई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सीओ सिटी अमित कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं जब पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही करने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके मृतक के भाई ने दिल्ली से फोन कर हत्या का शक जताते हुए उसके आने के बाद कार्यवाही करने को कहा। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार