बरेली: टीबी संक्रमित स्टाफ नर्स कर रही कोरोना की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। 300 बेड अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। यहां टीबी संक्रमित स्टाफ नर्स की ड्यूटी कोरोना की जांच में लगा दी गई है। नर्स की ओर से प्रबंधन को टीबी संक्रमित होने की जानकारी देने के बावजूद उसकी ड्यूटी कोरोना जांच में लगा दी गई। एक सप्ताह पहले 30 …

अमृत विचार, बरेली। 300 बेड अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। यहां टीबी संक्रमित स्टाफ नर्स की ड्यूटी कोरोना की जांच में लगा दी गई है। नर्स की ओर से प्रबंधन को टीबी संक्रमित होने की जानकारी देने के बावजूद उसकी ड्यूटी कोरोना जांच में लगा दी गई।

एक सप्ताह पहले 30 पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्टाफ नर्स की सेवा समाप्त होने के बाद से कोविड अस्पताल मानव संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में संक्रमितों की संख्या अधिक होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टाफ की मांग की गई। जिसके आधार पर विभाग की ओर से सीएचसी-पीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई।

इसमें बानखाना प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक स्टाफ नर्स का पिछले कुछ महीने से टीबी संक्रमण का उपचार चल रहा था। विभाग की ओर से ड्यूटी लगने पर नर्स ने बुधवार को अस्पताल प्रशासन को बताया कि उसे टीबी का संक्रमण है। ऐसे में कोविड अस्पताल में ड्यूटी करने से वहां जांच के लिए आने वाले लोगों को टीबी का खतरा होगा।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वागीश वैश्य ने बताया कि विभाग को नर्स के टीबी संक्रमित होने की जानकारी दे दी गई है। कम मानव संसाधनों में संक्रमितों को बेहतर इलाज देने के लिए अस्पताल प्रयासरत है।

संबंधित समाचार