प्रधानमंत्री मोदी ने असम, बंगाल के मतदाताओं से की भारी संख्या में मतदान करने की अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत हो रहे मतदान में लोगों से भारी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत हो रहे मतदान में लोगों से भारी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत करने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत गुरुवार को हो रहे मतदान में लोगों से भारी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत करने की अपील की।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”असम चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। सभी योग्य मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत बनाएं।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बंगाल के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की।
जे. पी. नड्डा ने कहा , “बंगाल विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।” उन्होंने कहा, “ असम विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग का दूसरा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क अवश्य पहनें।”
दूसरे चरण के चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को असम के 13 जिलों की 39 सीटों पर और पश्चिम बंगाल के चार जिलों की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें नंदीग्राम भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। भाजपा ने इस सीट पर कभी उनके बेहद करीबी रहे शुभेन्दु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है।
