फिल्म ‘हेरा फेरी’ के 21 साल पूरे, सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार ने याद किए पुराने दिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेरा फेरी के प्रदर्शन के 21 साल पूरे हो गये हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्म को याद करते हुए लिखा, “इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हम इस बात को कम आंकते हैं कि समय कितनी जल्दी निकल जाता है। ऐसा लगता …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेरा फेरी के प्रदर्शन के 21 साल पूरे हो गये हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्म को याद करते हुए लिखा, “इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हम इस बात को कम आंकते हैं कि समय कितनी जल्दी निकल जाता है। ऐसा लगता है कि मैंने झपकी ले ली और 21 साल बीत गए। हमने क्या शानदार फिल्म बनाई। प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, तबू. आज ओमपुरी जी को बहुत मिस कर रहा हूं।”

 

अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “सहमत हूं। यहां तक कि हमें उस वक्त पता नहीं था कि हम क्या फिल्म बना रहे थे, हर सीन दूसरे से बेहतर था। खासतौर पर धोती सीन बहुत पसंद है। जीनियस प्रियदर्शन सर और नीरज वोरा के एपिक डायलॉग।”

अभिनेता गुलशन ग्रोवर, जो फिल्म का एक हिस्सा भी थे। उन्होंने भी ट्वीट किया:” 21 साल की हेराफेरी। एक शानदार हेरा फेरी।’ साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘हेरा फेरी’ आज भी पसंद की जाती है। साल 2006 में ‘फिर हेरा फेरी “का सीक्वल आया था और अब इसकी तीसरी किस्त की चर्चा हो रही है। फैंस काफी समय से इसकी तीसरी फिल्म की मांग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा