दीपिका पादुकोण ने बताया- कौन सा है उनका पसंदीदा सॉन्ग, लिरिक्स के साथ झूमते दिखीं एक्ट्रेस
मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ी बातों को शेयर करती रहती हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पसंदीदा गाने के बारे में बताया है। दीपिका पादुकोण ने जो वीडियो शेयर किया है …
मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ी बातों को शेयर करती रहती हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पसंदीदा गाने के बारे में बताया है। दीपिका पादुकोण ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपनी वैनिटी वैन में तैयार होती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह फैंस के सवालों के जवाब देती नजर आ रही हैं।
दीपिका का कहना है कि वह अपनी प्लेलिस्ट को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। इसके साथ ही जब उन्होंने अपने फेवरेट सॉन्ग को फैंस के लिए प्ले किया तो वीडियो में दीपिका पादुकोण जस्टिन बीबर के ‘पीचिस’ गाने पर झूमने लगती हैं। दीपिका ने अपने फैंस को बताया है कि यह उनका पसंदीदा गाना है। इससे पहले आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘पीचिस’ सॉन्ग को इमोजी के साथ शेयर किया था।
आर. बाल्की की फिल्म में काम करेंगे सनी देओल!
बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल , आर. बाल्की की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्म निर्देशक आर. बाल्की फैमिली ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिये सनी देओल का चयन कर लिया गया है। फिल्म में सनी देओल की बेटी के किरदार में श्रुति हासन नजर आ सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म लंदन में बसे एक परिवार की कहानी होगी। यह फिल्म एक माता पिता और उनकी बेटी के बीच के संबंधों की कहानी होगी। बताया जा रहा है कि बाल्की ,दुलकर सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म खत्म होते ही शुरू कर देंगे।
