मुरादाबाद: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के भाई को पीटा, पीड़‍िता ने की एसएसपी से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती पर आए दिन कमेंट्स करने का विरोध करने पर दबंगों ने भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने के बाद अब दबंग युवती को जबरन उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। युवती …

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती पर आए दिन कमेंट्स करने का विरोध करने पर दबंगों ने भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने के बाद अब दबंग युवती को जबरन उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। युवती ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

घटना मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद की है। यहां पर रहने वाली युवती का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक दबंग व अपराधिक प्रवृत्ति का है। आए दिन दबंग युवक उसे देखकर अश्लील हरकत करने के साथ कमेंट्स करता। युवती के अनुसार एक दिन जब भाई ने उसे कमेंट्स करते हुए सुना तो विरोध किया।

आरोप है कि जिस पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले की शिकायत जब मझोला थाने में की तो पुलिस ने केवल निरोधात्मक कार्रवाई कर दी। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद दबंग जबरन उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। एक दिन अपने साथियों के साथ वह घर में घुस आया और मारपीट की।

आरोप है कि बुरी नीयत से दबोचकर छेड़छाड़ की। शोर-शराबा होने पर कालोनी वाले आए तो सभी धमकाते हुए फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि उसने फिर से मझोला थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया है।

 

संबंधित समाचार