मुरादाबाद : हरियाणा मार्का शराब के साथ तीन गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में सप्लाई करने की थी योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की गई है। पूछताछ में उन्होंने चुनाव के लिए डिमांड पर शराब लेकर आने की बात स्वीकार की है। आरोपियों का चालान करने के बाद पुलिस उनके …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की गई है। पूछताछ में उन्होंने चुनाव के लिए डिमांड पर शराब लेकर आने की बात स्वीकार की है। आरोपियों का चालान करने के बाद पुलिस उनके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

पंचायत चुनाव आते ही शराब की मांग बढ़ गई है। कच्ची शराब के साथ ही दूसरे राज्यों से शराब मंगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले ही सम्भल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में कच्ची शराब पीने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जिसके तहत रोजाना जिले भर में छापामार कार्रवाई की जा रही है।

इसी के चलते बुधवार की शाम थाना पाकबड़ा पुलिस को सूचना मिली कि पुराना थाना के पीछे कुछ लोग कार में हरियाणा मार्का शराब के साथ मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर एक तस्कर को मौके पर दबोच लिया, जबकि दो ने बचने के लिए दौड़ लगा दी। पुलिसकर्मियों ने काफी दूर तक दौड़ाने के बाद उन्हें दबोच लिया। पुलिस और तस्करों के बीच सड़क पर भागमभाग होती देख भीड़ लग गई। पुलिस तीनों को गाड़ी में भरी 25 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ थाने ले आई। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव के अनुसार पकड़े गए आरोपी मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर निवासी हसन, यामीन और अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढकिया चमन निवासी जावेद हैं।

संबंधित समाचार