देहरादून: त्रिवेंद्र सरकार के दायित्वधारी कार्यमुक्त, मुख्यमंत्री तीरथ ने लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचारl उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कई मुद्दों पर आमने सामने आ चुके हैं। नए सीएम तीरथ सिंह रावत कई मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के फैसलों को पलट चुके हैं। नया मामला ये है कि पिछली त्रिवेंद्र सरकार में बनाए गए दायित्वधारियों …

देहरादून, अमृत विचारl उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कई मुद्दों पर आमने सामने आ चुके हैं। नए सीएम तीरथ सिंह रावत कई मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के फैसलों को पलट चुके हैं।

नया मामला ये है कि पिछली त्रिवेंद्र सरकार में बनाए गए दायित्वधारियों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसे लेकर आज यानी शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। बताया है कि सिर्फ संवैधानिक पदों पर नियुक्त दायित्वधारियों की सेवाएं जारी रहेंगी।

उत्तराखंड में 18 मार्च 2017 से अभी तक मंत्रिपरिषद यानी गोपन विभाग के जरिए विभिन्न आदेशों से आयोगों, निगमों, परिषदों में नामित और नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार और अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभवों मंत्रीस्तर/राज्यमंत्री स्तर या अन्य स्तर और सदस्यों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।

संबंधित समाचार