बरेली: ‘प्रत्याशी के आधार पर नहीं, संगठित होकर चुनाव लड़ना है’
बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव की तरह पंचायत का चुनाव लड़ रही है। हमें …
बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव की तरह पंचायत का चुनाव लड़ रही है। हमें प्रत्याशियों के साथ खड़े रहकर उन्हें जिताना है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि हम सभी लोग संगठन की व्यवस्था से जुड़े हैं। कार्यकर्ता के आधार पर चुनाव लड़ते हैं न कि प्रत्याशी के आधार पर। सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ाना है। मंत्री ने संगठन की व्यवस्था के हिसाब से काम करने पर जोर दिया। पंचायत चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना है। कार्यकर्ता के आधार पर पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराएंगे।
बैठक में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी पदाधिकारियों को प्रत्याशियों का सहयोग करने का मंत्र बताया। जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की चयन प्रक्रिया निचले स्तर से हुई है। जिले के विकास में जिला पंचायत अध्यक्ष की बड़ी भूमिका होती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम जिलेभर में होगा।
इस अवसर पर भाजपा के आंवला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक धर्म पाल सिंह, विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, महाराज सिंह, दुर्विजय सिंह शाक्य, रामगोपाल मिश्रा, सोमपाल शर्मा, संतोष शर्मा, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, मेघनाथ कठेरिया, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, मुकेश राजपूत, पंकज गंगवार, डॉ. मनोज गुप्ता, दिनेश गंगवार, देवेंद्र सक्सेना, राज अग्रवाल, प्रतेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
