विपरीत समय में भी मुरादाबाद रेल मंडल ने बनाए कई कीर्तिमान – रेखा शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल प्रबंधन ने विपरीत परिस्थितियों में मंडल में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मालगाड़ियों के संचालन से लेकर तकनीकी सेवाओं के विस्तार में मंडल के प्रयासों की सराहना हो रही है। यात्री सेवाओं के मामले में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के बाद भी रेलवे के अधिकारी विभाग का खजाना भरने में कामयाब …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल प्रबंधन ने विपरीत परिस्थितियों में मंडल में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मालगाड़ियों के संचालन से लेकर तकनीकी सेवाओं के विस्तार में मंडल के प्रयासों की सराहना हो रही है। यात्री सेवाओं के मामले में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के बाद भी रेलवे के अधिकारी विभाग का खजाना भरने में कामयाब रहे हैं।

प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया है कि मण्डल प्रबंधन ने माह मार्च 2021में नए आयाम स्थापित किये हैं। मार्च 2021में कुल लोडिंग 6.50मीट्रिक टन रही है जो गत वर्ष की समान अवधि में 5.69 मीट्रिक टन थी। रैक के संदर्भ में यह वृद्धि 8 प्रतिशत है। माल भाड़े में भी 0.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मार्च21में माल भाड़े से 614 .31 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मार्च 2021 में चीनी लोडिंग में 93 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है। मार्च माह में 515 रैक चीनी के लोड किए गए, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 267 रैक लोड किए गए थे। ओवरआल चीनी की लोडिंग में 93 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आटोमोबाइल लोडिंग में 135.29% का सुधार दर्ज किया गया है।

बताया कि मंडल का ओवरआल इंटरचेंज 45218 (पिछले वर्ष ) से बढ़कर 54870 चालू वर्ष में हो गया है। मालगाड़ियों कीऔसत गति बढ़ गई है। लगभग 44.85 प्रतिशत का सुधार दर्ज हुआ है। एनटीकेएम प्रति वैगन दिवस( नेट टन किलो मीटर) प्रति वैगन दिवस बढ़ा है। इसमें लगभग 25.75 प्रतिशत का सुधार हुआ है। इस माह समय पालन 88.53 प्रतिशत है जो कि पिछले वर्ष 69.93 प्रतिशत थी।

ट्रेनों के समयपालन में 26.60 प्रतिशत का सुधार हुआ है। ट्रेनों के समयपालन में चालू वर्ष में पिछले वर्ष के मुकाबले 43.39 फीसदीका सुधार हुआ है। मंडल में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन रनिंग 138.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। संपूर्ण रूप से ब्लाक/ मरम्मत के घंटों में 17.22 प्रतिशत का सुधार हुआ है। मार्च में 15 व्यापार मेल चलाईं गईं।

संबंधित समाचार