बरेली: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत दो पर जानलेवा हमला, 19 हजार रुपये लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भमोरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशीष जायसवाल व नितिन जायसवाल जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने 19 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सिर में गोली मारी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिथरी …

बरेली, अमृत विचार। भमोरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशीष जायसवाल व नितिन जायसवाल जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने 19 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सिर में गोली मारी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिथरी चैनपुर विधायक पप्पू भरतौल भी घायलों का हाल जानने के लिए शहर के निजी अस्पताल में पहुंचे।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया गया है। गोली नहीं मारी गई है। सिर में किसी धारदार हथियार का घाव है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार