IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। आईपीएल 2021 के आगाज़ से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पूरे सीजन से बाहर हैं। …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। आईपीएल 2021 के आगाज़ से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पूरे सीजन से बाहर हैं। अब ऋषभ पंत  की सेना की टेंशन बढ़ गई होगी।

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी सूत्रों ने कहा कि अक्षर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। अब उन्हें इससे जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई में 10 अप्रैल को खेलना है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से पहले ही मौजूदा सीजन से बाहर हैं।

27 साल के अक्षर पटेल ने आईपीएल करियर में अब तक 97 मैचों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से 80 विकेट चटकाए हैं और 913 रन भी बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
10 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
15 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
18 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
25 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
27 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
29 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
2 मई, रविवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
8 मई, शनिवार 3.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
11 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
14 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
17 मई, सोमवार को दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
21 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
23 मई, रविवार दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

 

संबंधित समाचार