किरण के लिए फैंस ने की दुआ, भावुक हुए अनुपम खेर ने कहा – शुक्रगुजार हूं
मुंबई। भाजपा सांसद और अभिनेत्री किरण खेर के मल्टीपल माइलोमा (रक्त कैंसर के एक प्रकार) से पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद प्रशंसकों द्वारा जताये गए प्यार और समर्थन के लिए अभिनेत्री के पति व अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को सभी का आभार जताया। अभिनेता ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते …
मुंबई। भाजपा सांसद और अभिनेत्री किरण खेर के मल्टीपल माइलोमा (रक्त कैंसर के एक प्रकार) से पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद प्रशंसकों द्वारा जताये गए प्यार और समर्थन के लिए अभिनेत्री के पति व अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को सभी का आभार जताया।
अभिनेता ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि फिल्म जगत तथा अन्य लोगों से मिले भावनात्मक समर्थन ने उनके हौसले को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह कैंसर से पीड़ित सभी लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
Thank you everybody for your love, concern, best wishes and blessings for @KirronKherBJP . She conveys her gratitude to all of you. You all have been wonderful in these tough times. We feel humbled!! Love and prayers for all of you!! ??❤️ #Thanks #Gratitude pic.twitter.com/fiuuOQQ4eg
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 2, 2021
खेर ने लिखा, ” किरण खेर के लिए प्यार जताने, शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। उन्होंने (किरण ने) भी आप सभी के प्रति आभार जताया है। इस कठिन समय में आपका साथ मिलना बेहद अच्छा है। हम आभारी हैं!! आप सभी को प्यार और मंगलकामनाएं।” बृहस्पतिवार को अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर और अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए बताया था कि 68 वर्षीय अभिनेत्री रक्त कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उपचार वह स्वस्थ हो रही हैं।
