महराजगंज: पुलिस चौकी के पास घर में चोरी, इलेक्ट्रॉनिक शॉप से भी लाखों का सामान ले उड़े चोर
महराजगंज,अमृत विचार। नौतनवा कस्बे में शुक्रवार रात चोरों ने पुलिस चौकी से मात्र 50 कदम दूर एक घर और अस्पताल चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। वहीं पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात को पुलिस चौकी से मात्र 50 …
महराजगंज,अमृत विचार। नौतनवा कस्बे में शुक्रवार रात चोरों ने पुलिस चौकी से मात्र 50 कदम दूर एक घर और अस्पताल चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। वहीं पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात को पुलिस चौकी से मात्र 50 कदम की दूरी पर घर के सभी लोग सोने चले गए, तभी रात में चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर गृहस्वामी की बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और 25 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह उठने पर पर उन्हें इसकी जानकारी मिली। वहीं अस्पताल चौराहा पर फिरोज इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का पीछे से दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिह चौहान, थानाध्यक्ष नौतनवां राजेश पाण्डेय ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष नौतनवा राजेश पाण्डेय का कहना है कि दोनों पीड़ितों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
