देहरादून: प्रदेश के सभी पत्रकारों को आयु प्रतिबंध हटाकर लगेगा कोविड टीका
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाईन वर्कर बताते हुए बिना आयु प्रतिबंध के वैक्सीनैशन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकार साथियों ने सही सूचनाओं का सम्प्रेषण, जागरूकता एवं अन्य प्रचार-प्रसार के कार्यों हेतु फ्रंटलाईन वॉरियर के रूप में …
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाईन वर्कर बताते हुए बिना आयु प्रतिबंध के वैक्सीनैशन के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकार साथियों ने सही सूचनाओं का सम्प्रेषण, जागरूकता एवं अन्य प्रचार-प्रसार के कार्यों हेतु फ्रंटलाईन वॉरियर के रूप में सहयोग दिया है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में पत्रकारों, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का का फ्रंटलाईन वर्कर्स की भांति बिना किसी आयुसीमा की प्रतिबंध से वैक्सिनेशन करवाने की व्यवस्था की जाए।
वैक्सिनेशन के लिए देहरादून सहित प्रत्येक जनपद में कुछ वैक्सिनेशन सेंटर चिन्हित किए जाएं, जहां पर मीडिया प्रतिनिधि अपना वैक्सनेशन करा सकें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने आवश्यक कार्यवाही के लिए सचिव स्वास्थ्य को अनुरोध पत्र प्रेषित किया है।
