बरेली: घर में घुसकर की मारपीट, दरोगा समेत छह पर रिपोर्ट
बरेली,अमृत विचार। घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पीलीभीत में तैनात दरोगा और उसके बेटे पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले दरोगा के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने दोनों तरफ से क्रास रिपोर्ट दर्ज करने मामले की जांच शुरू कर …
बरेली,अमृत विचार। घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पीलीभीत में तैनात दरोगा और उसके बेटे पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले दरोगा के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने दोनों तरफ से क्रास रिपोर्ट दर्ज करने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दरोगा पर धमकाने का आरोप लगाया है।
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी केपी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला शुभम यादव शराब के नशे में दोस्तों से झगड़ा कर रहा था। इसके बाद उसने जाकर उनका बीच बचाव करा दिया। आरोप है कि उसके बाद उसे शुभम यादव के परिवार के लोगों ने उसे रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने फोन करके पुलिस को मौके पर बुला लिया।
आरोप है कि उसके बाद पीलीभीत के सेरामऊ थाने में तैनात शुभम के पिता नवाब सिंह का फोन आया। जिस पर आरोपी माफी मांगने के बाद पुलिस ने उन्हे वापस भेज दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी उसके मकान में घुस आए। मारपीट करने के बाद तोड़फोड़ करना शुरू कर दी।
वहीं पीड़ित ने बताया कि पीलीभीत में तैनात दरोगा ने भी फोन करके उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अब पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही इससे पहले दरोगा के बेटे ने केपी सिंह और अन्य लोगों के सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
