आज का राशिफल | 04 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। शोधकार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों और विचारों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। वृष राशि आज करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता और व्यग्रता रहेगी। आय और व्यय में सन्तुलन रखें। कोई नकारात्मक समाचार …
मेष राशि
आज कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। शोधकार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों और विचारों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृष राशि
आज करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता और व्यग्रता रहेगी। आय और व्यय में सन्तुलन रखें। कोई नकारात्मक समाचार मिल सकता है। सनसनीखेज खबरों को ज्यादा प्रसारित न करें।
मिथुन राशि
आज उत्साह और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑनलाइन नए वस्त्र और एक्सेसरीज आप खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे।
कर्क राशि
आज जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। सरकारी तन्त्र का सहयोग मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिये समय उत्तम है। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
आज प्रेम सम्बन्धों में भी निजता का ध्यान रखें। लोग आपकी व्यवहार कुशलता से प्रभावित रहेंगे। घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। मौसम में बदलाव आ रहा है इसीलिये अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
कन्या राशि
आज व्यापार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। ऑफिस में काम कर रहे किसी व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। समय की अनुकूलता का एहसास होगा। पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है।
तुला राशि
आज काम को आगे बढ़ाने के नए विकल्प बनेंगे। आपको धैर्यवान होकर काम करना चाहिये। नया कारोबार शुरू करने के लिये धन उधार ले सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से आपको बचना चाहिये।
वृश्चिक राशि
आज घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेमी जन से मीठी और प्यार भारी चर्चा होगी। घर बाहर आपकी पूंछ-परख बढ़ेगी। लाभ के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धैर्य और आत्मविश्वास बनाये रखे। आपकी वाक्शैली से सब प्रभावित रहेंगे।
धनु राशि
आज रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें। शोधकार्यों से आपको काफी लाभ मिलेगा। बिजनेस पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।
मकर राशि
आज शराब और नशे के सेवन से दूर रहें। बातों में अधिक उलझने के कारण काम बिगड़ सकते हैं। पुराने विवाद उभरने वाले हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये।
कुंभ राशि
आज जीवनसाथी आपके काफी प्रभावित रहने वाले हैं। लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। विदेश में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। इच्छाशक्ति और संकल्प के कारण आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
मीन राशि
आज रुके हुए काम आज बन सकते हैं। सन्तान पर आपका स्नेह और वातसलय बढ़ेगा। इच्छित लक्ष्यों को आज प्राप्त कर लेंगे। ज्वैलरी और कपड़े से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। बड़े सौदों के लिये समय बहुत ही शुभ है।
