रामपुर: मास्क न लगाने पर सीओ सिटी ने काटा एडीओ पंचायत का चालान, धरने पर बैठे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इस समय प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को सीओ सिटी विद्या किशोर निरीक्षण करते हुए चमरौआ ब्लॉक पहुंच गए। वहां पर कुछ लोग बिना मास्क के खड़े थे। सीओ सिटी ने मास्क नहीं लगाए लोगों का चालान काट दिया। लोगों ने एडीओ पंचायत …

रामपुर, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इस समय प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को सीओ सिटी विद्या किशोर निरीक्षण करते हुए चमरौआ ब्लॉक पहुंच गए। वहां पर कुछ लोग बिना मास्क के खड़े थे। सीओ सिटी ने मास्क नहीं लगाए लोगों का चालान काट दिया। लोगों ने एडीओ पंचायत की शिकायत की कि वह भी बिना मास्क के खड़े हैं। जिसके बाद सीओ सिटी ने उनका भी चालान काट दिया।

गुस्साए कर्मचारी ब्लॉकों पर धरने पर बैठ गए। सीओ सिटी विद्या किशोर ने बताया कि एडीओ पंचायत बिना मास्क के खड़े थे। उनका चालान काट दिया है।

दूसरी और मिलक संवाददाता के मुताबिक एडीओ पंचायत सदर का सीओ सिटी द्वारा मास्क नहीं लगाने के कारण चालान काट दिया गया था। संगठन के जिलाध्यक्ष के निर्देश के बाद सभी एडीओ पंचायत और कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। मिलक में भी कर्मचारियों के साथ एडीओ पंचायत अनिल कुमार चौहान धरने पर बैठे हुए हैं।

संबंधित समाचार