काशीपुर: पति ने पत्नी को दी धमकी कहा दो लाख और बाइक नहीं तो दे दूंगा तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना क्षेत्र के गांव बैलजुड़ी निवासी एक महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग करने का आरोप लगाया है। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले मारपीट कर तीन तलाक देने  की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता …

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना क्षेत्र के गांव बैलजुड़ी निवासी एक महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग करने का आरोप लगाया है। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले मारपीट कर तीन तलाक देने  की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कुंडा थाना क्षेत्र के गांव बैलजुड़ी निवासी एक महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि उसने 5 वर्ष पूर्व भूमिया का पुल तारापुरी मेरठ निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। उसकी दो वर्ष की पुत्री है। वह अपने पति के साथ बैलजुड़ी में किराए के मकान में रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसका पति गाली गलौज कर मारपीट करता है।

आरोप है कि उसका पति तीन तलाक की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति पर 4 लाख रुपये का कर्जा है। एक अप्रैल को उसका पति अपने घर मेरठ चला गया। अब ससुराल वाले भी उसे तीन तलाक देने की धमकी दे रहे। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने भी जान से मारने की धमकी दी है।

संबंधित समाचार