चीन: मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 की मौत, चार लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के झेजियांग प्रांत में समुद्र में रविवार को मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, चालक दल के 20 सदस्यों में से चार को जीवित बचा लिया गया और लापता लोगों की तलाश …

बीजिंग। चीन के झेजियांग प्रांत में समुद्र में रविवार को मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, चालक दल के 20 सदस्यों में से चार को जीवित बचा लिया गया और लापता लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी के अनुसार समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र को आज सुबह 4:28 बजे नौका के पलटने के बारे में सूचना मिली। राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए और पास में मछली पकड़ रहीं अन्य नौकाएं भी राहत अभियान में लग गईं।

संबंधित समाचार