मुरादाबाद: ‘खलनायक’ के गाने पर तमंचा लहराकर झूमे युवा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। होली के मौके पर कटघर थाना क्षेत्र में खुलेआम कुछ युवक खुलेआम तमंचे लहराकर डांस करते नजर आए। खलनायक मूवी के गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। शासन की सख्ती के बाद भी प्रदेश में हर्ष …

मुरादाबाद, अमृत विचार। होली के मौके पर कटघर थाना क्षेत्र में खुलेआम कुछ युवक खुलेआम तमंचे लहराकर डांस करते नजर आए। खलनायक मूवी के गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

शासन की सख्ती के बाद भी प्रदेश में हर्ष फायरिंग का मामला थम नहीं रहा है। लाइसेंसी असलहों से लेकर अवैध तमंचों तक से फायरिंग के तमाम मामले सामने आते हैं। कभी शादी तो कभी किसी अन्य दावत में खुलेआम तमंचे लहराने के साथ फायरिंग की कई घटनायें जिले में भी सामने आ चुकी हैं। इस दौरान अचानक चली गोली जानलेवा भी साबित हो जाती है। कई मामलों में पुलिस ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। लेकिन, युवाओं का यह टशन खत्म नहीं हो रहा है। रविवार को फिर एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

खलनायक मूवी के गाने पर झूम रहे युवा
बताते हैं कि रविवार को सोशल मीडिया में जारी हुआ वीडियो होली के मौके का बताया जा रहा है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में रंग से सराबोर कुछ युवा देशी तमंचा लहराते हुए खलनायक मूवी के गाने पर झूम रहे हैं। तमंचा चूमने के साथ ही कई बार वे कारतूस भरने के लिए उसे खोलते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में युवाओं के हुड़दंग के कारण आसपास के लोग ठिठके हुए दिखाई रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कटघर थाना क्षेत्र के लाजपतनगर का है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी को भेजकर हुड़दंगियों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार