तापसी पन्नू ने शुरू की फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ की शूटिंग, मिताली राज बनकर पर्दे पर लगाएंगी चौके-छक्के
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिट्ठू की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी मिताली राज की बायोपिक है। तापसी इस फिल्म में मिताली राज की भूमिका में नजर आयेगी। View this post on Instagram A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) तापसी ने …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिट्ठू की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी मिताली राज की बायोपिक है। तापसी इस फिल्म में मिताली राज की भूमिका में नजर आयेगी।
तापसी ने शूट के पहले दिन पर अपने लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। इस कैंडिड फोटो में तापसी हाथ में बैट पकड़े और हेल्मेट लगाए नजर आ रही हैं।
तापसी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “चलिए चलते हैं.. डे 1 शाबाश मिट्टू। फैंस को तापसी की यह तस्वीर बहुत पसंद आई है। तापसी पन्नू फिल्म में अपने किरदार के लिये कड़ी मेहनत कर रही हैं।
