किच्छा: ट्रक को ओवरटेक करने की जल्दी न होती तो बच जाती जिंदगी…
किच्छा। बरेली से नैनीताल घूमने जा रहे बाइक सवार युवकों में ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक एक ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक सवार दो दोस्तों की बाइक पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आ गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से …
किच्छा। बरेली से नैनीताल घूमने जा रहे बाइक सवार युवकों में ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक एक ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक सवार दो दोस्तों की बाइक पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आ गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश, बरेली के शामतगंज क्षेत्र से युवकों का एक दल घूमने के लिए नैनीताल जा रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 4 मोटरसाइकिल पर 8 युवक घर से नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। इसी दल में शामतगंज ,बरेली निवासी निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र रईस अहमद तथा उसका दोस्त मोहम्मद जाहिद पुत्र नूर मोहम्मद भी मोटर साइकिल से नैनीताल घूमने के लिए सुबह करीब 9 बजे बरेली से रवाना हुए थे। ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम सिरौली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक की चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत किच्छा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने करीब 25 वर्षीय मोहम्मद इमरान को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
