देवरिया: लखनऊ पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में लखनऊ की आलमबाग पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लखनऊ लेकर चली गई। हिरासत में लिया गया वशिष्ट यादव आरपीएफ में सिपाही था। कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने शिकायत की था कि उसके शैक्षणिक दस्तावेज …

देवरिया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में लखनऊ की आलमबाग पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लखनऊ लेकर चली गई। हिरासत में लिया गया वशिष्ट यादव आरपीएफ में सिपाही था। कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने शिकायत की था कि उसके शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी हैं।

इसकी जांच हुई और दस्तावेज फर्जी पाए गए। जिसके बाद वशिष्ट के खिलाफ आलमबाग थाने में धोखाधड़ी व 420 का मुकदमा दर्ज हुआ था। आलमबाग पुलिस इसकी विवेचना कर रही थी और इस मामले में वशिष्ट फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि लखनऊ मे वशिष्ट यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आलमबाग की पुलिस आई थी और उसे लेकर गई।

संबंधित समाचार