लापरवाही पड़ रही भारी, रामपुर में एक दिन में 41 कोरोना संक्रमित मिले
रामपुर, अमृत विचार। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद रामपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 41 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने शहर के कई मोहल्लों में बैरिकेडिंग करा दी है। इसके बावजूद लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं …
रामपुर, अमृत विचार। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद रामपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 41 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने शहर के कई मोहल्लों में बैरिकेडिंग करा दी है। इसके बावजूद लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूले जाने के निर्देश दिए हैं। जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। रोजाना आ रही रिपोर्ट में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन 20 से ज्यादा कोरोना के मरीज निकल रहे है।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में साल के सबसे अधिक मरीज 41 निकले है। इन लोगों की लापरवाही इनको मौत के मुंह तक ले जा सकती है।प्रशासन भी लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील कर रहा है।
