बरेली: सुब्हानी मियां ने जारी किया रमज़ान का कैलेंडर, पहला रोज़ा 14 घंटे 23 मिनट का होगा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रमजान इस्लाम का 9वां महीना है। जो अगले सप्ताह 13 या 14 अप्रैल से शुरु हो रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने दरगाह से हर साल जारी होने वाला कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर में रमज़ान …

बरेली, अमृत विचार। रमजान इस्लाम का 9वां महीना है। जो अगले सप्ताह 13 या 14 अप्रैल से शुरु हो रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने दरगाह से हर साल जारी होने वाला कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर में रमज़ान की जंत्री (इफ्तार और सहरी का समय) के साथ मुसलमानों के साल भर में होने वाले त्योहार व देश भर में होने वाले उर्स की तारीख बताई गई है।

इस मौके पर दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां ने दुनिया भर से कोरोना जैसी बीमारी के खात्मे की दुआ करते हुए कहा कि ये रमज़ान सभी के लिए सलामती लेकर आये। जो लोग पिछले रमज़ान में कोरोना की वजह से मुकम्मल तौर पर इबादत नहीं कर पाए। वो लोग इस साल खूब अपने रब को राज़ी करने के लिए रोज़ा रखें व नमाज़, तरावीह और कुरान की इबादत करें। ताकि हमसे हमारा अल्लाह राज़ी हो जाये। गौरतलब है कि पिछले साल रमज़ान कैलेंडर कोरोना महामारी के चलते मुरीदों तक नहीं पहुंच पाया था। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही जारी किया गया था।

संबंधित समाचार