बाराबंकी: डंपर के नीचे आने से बाइक सवार की मौत
बड्डूपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। कुर्सी-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार डंपर के पहियों के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के लिए उसकी गाड़ी नंबर से डिटेल चेक की। इसके बाद …
बड्डूपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। कुर्सी-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार डंपर के पहियों के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के लिए उसकी गाड़ी नंबर से डिटेल चेक की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। वहीं हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के धधरा निवासी शाहबुद्दीन(40) लखनऊ में एक दुकान पर सिलाई का काम करता था। मंगलवार सुबह वह बाइक से लखनऊ जा रहा था। कुर्सी-लखनऊ मार्ग पर अंबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक डंपर के पहिए के नीचे फंस गई और बाइक सवार टायर के नीचे आ गया। युवक को टायर के नीचे जाता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर चालक ने डंपर रोका, लेकिन तब तक ट्रक पहिया उसके पैर पर चढ़ चुका था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ट्रक के नीचे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गाड़ी नंबर से मृतक की शिनाख्त की और उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
