बाराबंकी: खेलते समय नाली में गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असन्द्रा/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना असन्द्रा क्षेत्र में मंगलवार सुबह खेलते समय नाली में गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। यहां के बाजार पुरवा मजरे शेषपुर जाहिद अली गांव निवासी लल्लू रावत की करीब तीन साल की बच्ची जूली आज सुबह मकान के बाहर खेल रही थी। इस दौरान अचानक वह मकान …

असन्द्रा/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना असन्द्रा क्षेत्र में मंगलवार सुबह खेलते समय नाली में गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। यहां के बाजार पुरवा मजरे शेषपुर जाहिद अली गांव निवासी लल्लू रावत की करीब तीन साल की बच्ची जूली आज सुबह मकान के बाहर खेल रही थी। इस दौरान अचानक वह मकान के सामने की नाली में गिर गई।इसकी जानकारी होते ही घर के लोगों ने बच्ची को नाली से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मासूम की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सालों से नालियों की सफाई नहीं हुई है, अगर सफाई हुई होती तो आज मासूम की जान नहीं जाती।

संबंधित समाचार