हल्द्वानी: देहरादून व हरिद्वार में कोर्ट दो हफ्तों के लिए बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर देहरादून और हरिद्वार के जिला समेत बाह्य अदालतों में कामकाज दो हफ्तों के लिए रोक दिया है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/जिला जज आरके खुल्बे ने बताया कि प्राधिकरण अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के दिशा निर्देशन में 10 अप्रैल को होने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर देहरादून और हरिद्वार के जिला समेत बाह्य अदालतों में कामकाज दो हफ्तों के लिए रोक दिया है।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/जिला जज आरके खुल्बे ने बताया कि प्राधिकरण अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के दिशा निर्देशन में 10 अप्रैल को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन देहरादून और हरिद्वार जिलों, पारिवारिक व बाह्य अदालतों में स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी 11 जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नियमानुसार ही किया जाएगा।

संबंधित समाचार