बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला के एक गांव की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि सूचना आंवला पुलिस को दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई गई है। आंवला के रहने वाले पीड़ित का आरोप है …

बरेली, अमृत विचार। आंवला के एक गांव की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि सूचना आंवला पुलिस को दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई गई है। आंवला के रहने वाले पीड़ित का आरोप है कि उसकी नाबालिग बहन बूढे़ मा-बाप और एक छोटे भाई के साथ अकेले रहती है। जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर इसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो नेट पर डालने की धमकी देकर आरोपी उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।

हैवानियत कि जानकारी तब चली, जब उसकी बहन ने आत्महत्त्या करने की कोशिश की थी। गनीमत रही कि उसका छोटा भाई घर पर मौजूद था। उसने उसे बचा लिया। पीड़िता से जब आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश की, तब सारी हककीत पता चली।

परिजनों का आरोप है कि पीड़िता को जब रिपोर्ट लिखाने थाना आंवला लेकर पहुंचे तो थाना पुलिस ने घटना की जांच कराने की बात कहकर थाने से भगा दिया।

एसएसपी ऑफिस मंगलवार को फिर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो बताया कि उसकी पीड़ित बहन को पुलिस से न्याय नहीं मिला तो उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उधर आंवला पुलिस का मानना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का मालूम होता है। जांच की जा रही है उसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार