हरिद्वार: तीरथ की फिर फिसली जुबान, कहा- ‘कुंभ बनारस में होता है’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से अपनी जुबान फिसलने के कारण वह बार-बार सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने जल्दबाजी में कुछ ऐसी बात कह दी, जो चर्चा में छाई हुई है। इस बार उन्होंने कहा कि कुंभ बनारस में भी होता है। मुख्यमंत्री …

हरिद्वार, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से अपनी जुबान फिसलने के कारण वह बार-बार सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने जल्दबाजी में कुछ ऐसी बात कह दी, जो चर्चा में छाई हुई है।

इस बार उन्होंने कहा कि कुंभ बनारस में भी होता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत की जुबान कई बार फिसली है। यह बात उन्होंने हरिद्वार के एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कुंभ 12 साल में होता है, बार-बार नहीं होता। कुंभ बनारस में होता है, उज्जैन में होता है। इसलिए कुंभ को दिव्य और भव्य होना चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री तीरथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की थी। उसके बाद फटी जींस और उसके बाद 20 बच्चे पैदा करने व भारत को अमेरिका का गुलाम बताने के कारण उनकी काफी किरकिरी हुई थी।

संबंधित समाचार