लखनऊ: प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए आवेदन 8 अप्रैल से, परिवहन विभाग ने तैयार किया पोर्टल
लखनऊ। प्रदेश के हर थाने के अंतर्गत एक प्रदूषण जांच केंद्र खुलेगा। जहां हाईस्कूल पास कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए परिवहन विभाग ने पोर्टल तैयार किया है। जहां कोई भी व्यक्ति, एनजीओ, ट्रस्ट, फर्म, कंपनी, पब्लिक कंपनी, पार्टनशिप से जुड़े लोग 8 अप्रैल 2021 से ऑनलाइन आवेदन …
लखनऊ। प्रदेश के हर थाने के अंतर्गत एक प्रदूषण जांच केंद्र खुलेगा। जहां हाईस्कूल पास कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए परिवहन विभाग ने पोर्टल तैयार किया है। जहां कोई भी व्यक्ति, एनजीओ, ट्रस्ट, फर्म, कंपनी, पब्लिक कंपनी, पार्टनशिप से जुड़े लोग 8 अप्रैल 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की मशीन खरीदन के पहले आवेदक को www.vahan.parivahan.gov.in/puc पर आवेदन करना होगा।जहां आवेदक को मशीन का बिल, जांच केंद्र का स्थान, आवेदक का नाम पता, शैक्षिक योग्याता से जुड़े कागजात अपलोड करना होगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही आवेदक मशीन खरीद सकेंगे।
बता दें कि परिवहन विभाग ने नवीन उत्तर प्रदेश ऑनलाइन मोटरयान प्रदूषण जांच केंद्र योजना 2020 बनाया है। इस योजना में बेरोजगार शिक्षित लोगों को रोजगार करने का मौका मिलेगा। योजना से जुड़ी जानकारी के लिए आवेदक www.uptransport.upsdc.gov.in/portal/pucc/plan2020 पर ले सकते है।
