आज का राशिफल | 08 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज कारोबारियों को कमाई के लिये दिन काफी अच्छा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। नये रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। वृष राशि आज युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी पारिवारिक समारोह की योजना बना सकते हैं। आपकी आर्थिक …
मेष राशि
आज कारोबारियों को कमाई के लिये दिन काफी अच्छा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। नये रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
वृष राशि
आज युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी पारिवारिक समारोह की योजना बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी।
मिथुन राशि
आज आपकी कार्यपद्धति में सुधार कर लें। पेट में गैस के कारण परेशानी हो सकती है। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिये। घर के रखरखाव और मरम्मत पर धन खर्च करना पड़ेगा।
कर्क राशि
आज कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। तय किए गए लक्ष्यों को वास्तविकता में लाने का प्रयास करें। काम की अधिकता के कारण परिवार में आपकी उपेक्षा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
सिंह राशि
आज चल-अचल सम्पत्ति के विवाद शान्त होंगे। धर्म-कर्म का दिखावा न करें। जानकार लोगों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। शत्रुओं पर आप भारी पढ़ेंगे।
कन्या राशि
आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। समस्याओं का कूटनीतिक समाधान प्राप्त करेंगे। शरीर की इम्युनिटी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। सेहत की समस्या दूर होगी।
तुला राशि
आज आपको काल्पनिकता से दूर रहना चाहिए। मन में कुछ अजीब तरह से विचार आ सकते हैं। किसी जरूरी विषय को नजरअंदाज न करें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज इच्छानुसार कार्य करने से मन सन्तुष्ट रहेगा। नए साझेदारों को जोड़ने से पहले गहराई से विचार कर लें। गर्मी से बचने के लिये पर्याप्त जल का सेवन करें। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे।
धनु राशि
आज अत्यधिक तत्परता के कारण आपके काफी सारे काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। बॉस आपका उत्साह बढ़ायेंगे। मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी।
मकर राशि
आज आपनी वाणी से लोग कुपित हो सकते हैं। नींद में खलल पड़ सकती है। मौज-मस्ती पर अधिक ध्यान न दें। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनायें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।
कुंभ राशि
आज विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।
मीन राशि
आज आपके घर में अचानक अतिथि आ सकते हैं। आपको स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेना चाहिए। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। मन में अनावश्यक तर्क न पनपने दें। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें।
