बरेली: रुपये न देने पर कैंसर पीड़ित को अस्पताल में बनाया बंधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत रोड पर स्थित एक अस्पताल में रुपये न देने पाने पर गरीब कैंसर रोगी को अस्पताल के प्रबंधन तंत्र ने बंधक बना लिया। परिजनों ने जब विरोध किया तो अस्पताल कर्मियों ने मारपीट की। इसके बाद कैंसर रोगी की मां थाना बारादरी पहुंची और घटना की तहरीर थाने में दी। बारादरी …

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत रोड पर स्थित एक अस्पताल में रुपये न देने पाने पर गरीब कैंसर रोगी को अस्पताल के प्रबंधन तंत्र ने बंधक बना लिया। परिजनों ने जब विरोध किया तो अस्पताल कर्मियों ने मारपीट की। इसके बाद कैंसर रोगी की मां थाना बारादरी पहुंची और घटना की तहरीर थाने में दी। बारादरी इंस्पेक्टर ने मामले की जांच के लिए पुलिस कर्मियों को अस्पताल भेजा है।

बारादरी के माजिद चौक रबड़ी टोला निवासी बिलकीस ने बताया कि पीलीभीत रोड पर स्थित एक कैंसर अस्पताल में उनकी बेटी शाहीन भर्ती है। बिलकीस ने बताया कि उन्होंने बेटी को 4 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में सही उपचार न मिलने पर छुट्टी कराने को कहा। तब डॉक्टर ने 31500 रुपये का बिल दिया। दवा न देने के बाद भी इतना बिल बनाने पर ऐतराज किया तो डॉक्टरों ने 6 अप्रैल को उसे बंधक बना लिया।

बिलकीस ने बताया कि उन्होंने महिला डॉक्टर से विनती भी की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि अस्पताल के मैनेजर ने बेटी के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। बताया कि 10 हजार रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी बेटी को बंधन मुक्त नहीं किया। इसके बाद 10 हजार की और मांग की।

इसके बाद भी नहीं छोड़ा। पीड़ित ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक शाहीन को अस्पताल प्रबंधन ने बंधन मुक्त नहीं किया था।

संबंधित समाचार