अमरोहा: अस्थाई जेल में बंदी ने शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर की अस्थायी जेल में बंद चोरी के आरोपी ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जेल के शौचालय में लटका मिला। सूचना मिलते ही एसपी सुनीति मौके पर पहुंचीं। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक के …

अमरोहा, अमृत विचार। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर की अस्थायी जेल में बंद चोरी के आरोपी ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जेल के शौचालय में लटका मिला। सूचना मिलते ही एसपी सुनीति मौके पर पहुंचीं। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

एसपी का कहना है कि पूरे मामले में न्यायिक जांच होगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पुलिस अभिरक्षा से इलाज के दौरान फरार होने के बाद बंदी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसपी के अनुसार थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी आरोपी हुकुम सिंह के खिलाफ 27 मार्च को नलकूप से मोटर व स्टार्टर चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। 28 मार्च को उसे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर की अस्थायी जेल भेज दिया गया था।

एक अप्रैल को बंदी हुकुम सिंह ने पेट दर्द की शिकायत की थी। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से घंटेभर बाद ही बंदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 4 अप्रैल को परिजनों की मदद से पुलिस ने उसे दोबारा पकड़कर फिर बुढ़नपुर की अस्थायी जेल में रखा था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा