बरेली: लापरवाहियों की वजह से जंक्शन सीआईटी सस्पेंड
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित टीटीई पर रिपोर्ट होने के बाद अब सीआईटी बालकराम को भी सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि जंक्शन की किसी भी घटना की जानकारी सीआईटी अपने उच्चाधिकारियों को नहीं देते थे। काम में भी लापरवाही बरतते थे। बालकराम के सस्पेंड होने …
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित टीटीई पर रिपोर्ट होने के बाद अब सीआईटी बालकराम को भी सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि जंक्शन की किसी भी घटना की जानकारी सीआईटी अपने उच्चाधिकारियों को नहीं देते थे। काम में भी लापरवाही बरतते थे। बालकराम के सस्पेंड होने के बाद अब सीआईटी का चार्ज सीआईटी लाइन संध्या को दिया गया है।
बीते दिनों जंक्शन पर एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद टीटीई रवि मीणा को निलंबित किया गया था। इससे पहले मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश, डीसीएम समेत तमाम अन्य अधिकारियों ने जंक्शन का औचक निरीक्षण किया था।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि डीसीएम ने बालकराम से अपना पूरा रिकॉर्ड तैयार करने को कहा था मगर जब अगले दिन निरीक्षण हुआ तो बालकराम अपने पटल से गायब हो गए थे। इससे उनकी लापरवाही साफ झलक रही थी। साथ ही वह जंक्शन की गतिविधियों की कोई भी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को नहीं सौंपते थे। यही उन्होंने युवती से छेड़छाड़ के मामले में किया। उनकी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सभी मामलों को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
