बरेली: शहजिल के खास को नहीं मिला टिकट तो छोड़ी सपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में बगावती तेवरों ने सियासी दलों की चिंता बढ़ा दी है। वार्ड 28 से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री के करीबी सपा प्रत्याशी ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। वह अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें, सियासी दलों के तमाम ऐसे कार्यकर्ता हैं जो …

बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव में बगावती तेवरों ने सियासी दलों की चिंता बढ़ा दी है। वार्ड 28 से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री के करीबी सपा प्रत्याशी ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। वह अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

बता दें, सियासी दलों के तमाम ऐसे कार्यकर्ता हैं जो जिला पंचायत सदस्य पद के लिए टिकट की दौड़ में थे और लंबे समय से तैयारी में लगे थे। उन्होंने लाखों रुपये प्रचार-प्रसार में खर्च कर दिया था लेकिन टिकट न मिलने की वजह से वह पार्टी से बगावत कर बैठे हैं। चुनाव में वे पार्टी के खिलाफ काम कर सकते हैं। इसलिए पार्टी नेता हर स्तर पर उन्हें मनाने में जुटे हैं। इधर, अब वार्ड 28 में सपा को फिर तगड़ा झटका लगा है।

लंबे समय से पार्टी जुड़े पूर्व मंत्री के करीबी इसरार अंसारी ने टिकट बंटवारे से नाराज होकर अलविदा कह दिया है। वह अब सपा प्रत्याशी शकील के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सोशल मीडिया पर इस जानकारी को उन्होंने सार्वजनिक भी कर दिया। इनके अलावा भी भाजपा, सपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता टिकट न मिल पाने की वजह से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक चुके हैं। हालांकि, इनको मनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी हर पैंतरा अपना रहे हैं।

संबंधित समाचार